29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

एक अरसे से आपेक्षित शाहगंज बाईपास मार्ग ….पास !!

एक अरसे से आपेक्षित शाहगंज बाईपास मार्ग ….पास !!

गड्ढा दानव वाली शाहगंज से खेतासराय मुख्य मार्ग/ सड़क का निर्माण ….पास !!

प्रस्तावित काशी से अयोध्या मार्ग का 4 लेन होना …पास !!

विधायक रमेश सिंह ने जगाई उम्मीद, क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर

शाहगंज/ जौनपुर

माननीय विधायक विधानसभा शाहगंज रमेश सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान क्षेत्र वासियों को नवरात्रि की अनन्य शुभकामनाएं अर्पित की। एक अरसे से शाहगंज में अपेक्षित बाईपास मार्ग सहित अन्य सड़कों के बाबत उन्होंने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है। पिछले 5 माह से निरंतर प्रयास के फल स्वरुप शाहगंज बाईपास का सपना अब साकार होता दिख रहा है। प्लान पास हो गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री लोक निर्माण विभाग मा.नितिन गडकरी के पी.एस. दीपक पाठक के साथ एनएचएआई के उत्तर प्रदेश चीफ इंजीनियर और उनकी टीम ने आज जौनपुर से फैजाबाद तक का सर्वे किया है। शाहगंज से खेतासराय तक बाईपास मार्ग के निर्माण का भी प्लान पास हो गया है, जल्द ही इस पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वही शाहगंज से खेतासराय तक की बेहद जर जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी मुख्य सड़क को बनाने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है, उम्मीद है कि महीने डेढ़ महीने में उसपर भी काम शुरु हो जाएगा। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सम्मुख काशी से अयोध्या की सड़क को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, उसपर भी मंजूरी की मूहर लग चुकी है, कुछ 6 माह के आसपास उसका काम भी शुरू हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!