वर्ग विषेश के गोलबंद दबंगों ने आरएसएस सह प्रमुख को घर में घुस कर कई धारदार हथियारों से बुरी तरह किया लहूलुहान, जानलेवा हमला !
बेहद गंभीर संघ बौद्धिक प्रमुख भास्कर तिवारी अब जिला अस्पताल रेफर
बच्चों के बीच मामूली विवाद की बात को लेकर दिया घटना को अंजाम
पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर, स्थानीय एनायुतुल्लाह, नासिर, साबिर व अन्य पर आरोप
पुलिस कार्रवाही में जुटी, एफआईआर दर्ज
नीरज अग्रहरि
खेतासराय/ शाहगंज/ जौनपुर
बेनकाब 24×7
जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र अन्तर्गत मानीकला गांव में शनिवार की शाम समाजसेवी आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख पर उनके ही घर में धारदार हथियारों से भीषण जानलेवा हुआ। यह जानलेवा हमला वर्ग विषेश के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर किया था। घर में घुस गए, जानलेवा हमला किया, गाली गलौज और तोड़फोड़ भी की। पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले को छानबीन और कार्यवाही में जुटी है।
इस बरबरता और हैवानियत भरी घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में भाजपा एवं संघ कार्यकर्ता साहित अन्य क्षेत्रवासी थाने पर पहुंच गए। वहीं प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ और थानाध्यक्ष मैंफोर्स गांव में पहुंच कर पड़ताल की और आरोपी की तलाश में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानीकला गांव में कुछ लड़के आपस में विवाद कर रहे थे। मोहल्ले के 30 वर्षीय संघ खण्ड प्रमुख भास्कर तिवारी ने लड़कों को अलग अलग कर विवाद खत्म करा दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लड़कों ने घर पहुंच कर भास्कर तिवारी पर मारने पीटने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर लड़के के परिजन भास्कर तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई।
पीड़ित भास्कर तिवारी संघ के खण्ड बौद्धिक प्रमुख हैं। अब उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित की मां ने स्थानीय एनायुतुल्लाह, नासिर, साबिर व अन्य पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ भादसं की धाराओं 307, 323, 324, 336, 352, 427, 452, 504 व 506 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुटी गई है।