29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

जौनपुर की अधिवक्ता मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ उ.प्र.की प्रदेश सचिव नियुक्त

जौनपुर की अधिवक्ता मीनाक्षी यादव सपा अधिवक्ता संघ उ.प्र.की प्रदेश सचिव नियुक्त

समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का हुआ गठन

जौनपुर ।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अधि. सिकंदर यादव द्वारा प्रादेशिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। भारी भरकम कार्यकारिणी में जौनपुर जनपद से अधि.मीनाक्षी यादव को सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया। खबर फैलते ही क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाइयां देने हेतु सगे संबंधियों का तांता लगा रहा।

बता दें कि अधिवक्ता मीनाक्षी यादव जनपद के ग्राम बेलापुर पोस्ट नौपेड़वा की मूल निवासिनी हैं। जो इस समय उच्च न्यायालय लखनऊ में कार्यरत हैं। सपा अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अधि.सिकन्दर यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री माo अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में अध्यक्ष पद पर उनका चयन होने के बाद उनके द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जनपद से पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसके दृष्टिगत जौनपुर जनपद से अधि.मीनाक्षी यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं अधि.मीनाक्षी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!