29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार राजगीर की मौत।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार राजगीर की मौत।

जौनपुर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित विद्यावती रिसार्ट होटल के समीप सोमवार की रात मजदूरी करके साइकिल से वापस घर जा रहे एक राजगीर की अज्ञात बोलेरो गाड़ी के धक्के से घायल हो गया।उपचार के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मुरादपुर कोटिला गांव निवासी 45 वर्षीय (राजगीर) कृष्णचंद गौतम रात में साइकिल से वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह उक्त होटल के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। कुछ ही देर बाद उसकी हालत पुनः बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!