29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

अपराध निरोधक कमेटी थाना बक्सा के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

अपराध निरोधक कमेटी थाना बक्सा के पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

जौनपुर।
बक्सा थाना अंतर्गत सुजियामऊ गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख पति श्रीपति उपाध्याय के आवास पर जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक धर्म नारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सदस्यता फार्म प्रक्रिया पूरी हुई तथा पदाधिकारियों के मनोनयन पर एक दूसरे की सहमति ली गई इस अवसर पर सिंगरामऊ अध्यक्ष पं.पारसनाथ उपाध्याय द्वारा अपराध निरोधक कमेटी के कार्यों पर समीक्षा करते हुए नए सदस्यों को जानकारी दी इस मौके पर समस्त उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें कृष्ण कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, पंकज मणि उपाध्याय उपाध्यक्ष, रमाशंकर उपाध्यक्ष, अंबरीश दुबे मंत्री, रमेश चंद्र उपमंत्री, चंद्रकेश उपाध्याय मीडिया प्रभारी, ज्ञानेंद्र प्रकाश उपाध्याय कोषाध्यक्ष, धर्मदत्त उपाध्याय सम्प्रेक्षक बनाए गए इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, सिंगरामऊ अध्यक्ष पं. पारसनाथ उपाध्याय, बदलापुर अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, सिकरारा अध्यक्ष अमित सिंह, जिला उप मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रज्वलित सिंह तथा कई गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!