26 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

दुनिया मे तेजी से बढ़ा हिंदी का बर्चस्व तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

भारत की मातृभाषा और राष्ट्र भाषा हिन्दी भाषा का पर्व है हिन्दी दिवस 

हिंदी दिवस 2022: भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत के अधिकतर नागरिकों की मातृभाषा है। हिंदी भारत की पहचान है, जो दुनियाभर में बसे हिंदी भाषी लोगों को एकजुट करती है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अंग्रेजी भाषा का चलन और लोकप्रियता बढ़ी है। भारत में लोग हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा बोलना पसंद करने लगे हैं। हिंदी के प्रचार प्रसार और लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई। हिंदी भारत की राजभाषा है लेकिन केवल भारत में ही नहीं, दुनिया के कई अन्य देशों में भी हिंदी गर्व से बोली जाती है। हिंदी दिवस के मौके पर उन विदेशी जगहों के बारे में जानें, जहां जाने पर आपको भाषा की समस्या नहीं होगी। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां गर्व से हिंदी भाषा बोली जाती है।

कब हुई हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत ?

भारत में हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत देश की आजादी के बाद हुई। 1946 को 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। फिर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर के दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

कब मनाया जाता है हिंदी दिवस ?

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, जो वैश्विक स्तर का दिवस है। भारत समेत अन्य देशों में हिंदी के प्रसार प्रचार के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है जबकि भारत 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाता है। इस बार भारत का हिंदी दिवस 14 सितंबर 2022 को मनाया जा रहा

कैसे मनाया जाता है हिंदी दिवस ?

हिंदी दिवस के दिन लोगों को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के समारोह और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसके अलावा हिंदी से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जाता है। हिंदी पुरस्कार राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार का वितरण किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!