29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रहीं 152 जातियां’, लखनऊ में विमुक्ति दिवस पर बोले श्रम मंत्री अन‍िल राजभर

आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रहीं 152 जातियां’, लखनऊ में विमुक्ति दिवस पर बोले श्रम मंत्री अन‍िल राजभर

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री बोले विमुक्त जातियों ने अंग्रेजों से लिया था लोहा

कहा विमुक्त जातियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मनाया विमुक्ति दिवस समारोह

ग्राम प्रधान सबरहद मुकेश राजभर के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या लोग में विमुक्ति दिवस में शामिल

राजधानी लखनऊ में विमुक्ति दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी पिछड़ेपन का दंश झेल रही 152 जातियों को एकजुट करने व उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भाजपा ने विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की लगभग 18 प्रतिशत आबादी को एकजुट किया जा रहा है।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अति पिछड़ी जातियों को गोलबंद करने के लिए गुरुवार को राजधानी लखनऊ में विमुक्ति दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी पिछड़ेपन का दंश झेल रही 152 जातियों को एकजुट करने व उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भाजपा ने विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की लगभग 18 प्रतिशत आबादी को एकजुट किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 1871 में जिन जातियों को अंग्रेजों ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट बनाकर पाबंद किया वो सब इसमें आती हैं। देश की आजादी के बाद 1952 में सरदार पटेल ने पहल की। क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट से मुक्ति मिली। इसलिए 31 अगस्त को विमुक्ति दिवस मनाया जाता है। इनकी बहुत बड़ी आबादी है। यह वह जातियां है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया था। देश की आजादी में इनका बहुत बड़ा योगदान है।

राजभर ने कहा कि भारत के पहले गृह मंत्री की वजह से अंग्रेजों के बनाए काले कानून से मुक्ति मिली थी। अगली बार देश की राजधानी दिल्ली में मुक्ति दिवस मनाएंगे। इसमें देश से विमुक्ति जातियों को बुलाएंगे।उन्होंने कहा कि मैं अपने साथियों से कहना चाहता हूं जो फेसबुक पर और इंटरनेट मीडिया पर आरक्षण मांगते हैं। मंडल कमीशन आया तो हमें अति पिछड़ा में डाल दिया गया। किसने ये अन्याय किया ये सब जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन वर्ष तक विमुक्त जातियों के बीच घूम-घूमकर गुजरात के तटीय इलाकों से उन्हें जोड़ा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों खासकर विमुक्त समाज के मान-सम्मान के लिए काम किया है। सामाजिक आधार पर अभी बहुत काम करना बाकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास फार्मूले पर आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!