29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

शान से फहरा तिरंगा

शान से फहरा तिरंगा

जल थल वायु में लहराता रहा तिरंगा

वीर रस देश भक्ति गीत पर झूमा पूरा नगर

सांस्कृतिक कार्यक्रम व तिरंगा यात्रा की धूम

शाहगंज /जौनपुर
स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी अर्ध सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व ढंग से मनाया गया। तहसील मुख्यालय को तिरंगे गुब्बारे से भव्य सजावट कि गयी थी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया।
तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण कर देशभक्ति प्रेरित हो कर अपने कर्तव्यों को निर्वाह करने की बात कही। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने इसी क्रम में नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष रचना सिंह अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा रफीक फारुकी, आरपीएफ पोस्ट पर प्रभारी निरीक्षक अनुप सिन्हा, बसंती देवी आईटीआई पर प्रबंधक डा राज कुमार मिश्र, ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में प्रधानाध्यापक डा अनामिका मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। नगर व क्षेत्र में स्कूलों व सामाजिक सांस्कृतिक रचनात्मक संस्था ने प्रभातफेरी निकाल जश्न मनाया। विधायक रमेश सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने ढोल नगाड़े संग देश भक्ति से परिपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाला गया। वहीं उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया।
फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा तवरेज आलम, सर सैयद अहमद इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक शाहीद नईम, मिर्जा अनवर बेग इंटर कालेज में प्रधानाध्यापक नौशाद अहमद खान, अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में प्रबंधक श्रीमती कहकशां खान, न्यू देलही पब्लिक स्कूल पर मिर्जा अजफर बेग, अभिनव प्राईमरी पाठशाल इग्लिश मीडिया नटौली प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र  अभिनव प्राईमरी पाठशाल इग्लिश मीडिया सबरहद ग्राम प्रधान मुकेश राजभर ने झंडारोहण किया। अनीता  हॉस्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर पर भाजपा नेता अनीता रावत, आर के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज पर प्रबंध निदेशक डा जे पी दूबे, बाल शिक्षा निकेतन पर प्रबंधक मधुबाला साहू, उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विवेकानंद तिराहे पर तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल एवं नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर पर प्रधानाध्यापक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, लिटिल जिनियस स्कूल में निशाकांत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!