26 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला सम्मेलन का आयोजन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला सम्मेलन का आयोजन

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन नगरपालिका टाउन में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

भाजपा प्रत्याशी के पति रामसूरत मौर्या ने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा ने सरकार में पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी भी दी है। नगरपालिका के टाउन हाल में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निकाय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े वर्ग का वोट लेकर उन्हें छला है। सपा सरकार ने न तो पिछड़े वर्ग का कल्याण किया और न ही प्रदेश का विकास किया। उनके मुखिया ने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया है। आज हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। पिछड़े वर्ग के लोग निकाय चुनाव में साइकिल की एक-एक तीली निकालकर कबाड़ में फेंक देंगे। इस बार नगरपालिका के चुनाव में पैसा और बाहुबल नहीं चलेगा केवल जनता की आवाज चलेगी जिन लोगों ने 20 साल से लगातार पद पर रहते हुए केवल अपने घर को बनाया है ऐसे लोगों से जनता सावधान रहे और यदि भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या चुनाव जीतेगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नई नई योजनाएं और भरपूर बजट लाकर जौनपुर नगर का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा।

भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि मोदीजी और योगीजी ने पिछड़े वर्ग को सत्ता में भागीदारी देकर मुख्य धारा में लाने का काम किया है।प्रदेश का पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती के खड़ा है। प्रदेश को लूटने वाले लोग आज फिर से लोगों को बरगलाने का काम करेंगे, लेकिन जनता सब जान चुकी है। भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग को मजबूत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम को भाजपा नेता अमर जौहरी, दीपक कुमार बिंद, अनिल सोनी, रामचंद्र बिंद ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अवनिंद्र यादव, तीर्थराज गुप्ता, शिवकमल मौर्य, गणेश मोदनवाल, रोहित मौर्य, आलोक सेठ, रतन लाल निषाद, नरसिंह प्रजापति, शुभम हिंदू, अंकित गर्ग, करन बिंद, हिमाचल सेठ, जयप्रकाश गुप्ता ,अमरनाथ गुप्ता, विशाल मौर्य ,शरद मीनू, प्रदीप निगम, देवेंद्र नाथ, आकाश सेठ, महेंद्र मौर्या, कृष्णा सेठ गोलू, शैलेश कुमार, रमेश चंद्र सेठ, मोहम्मद खालिक, दीवांगी बिंद, शिवांगी बिंद, सोनू प्रजापति, किशन प्रजापति, जगदीश, विंध्याचल मौर्या, साधना बिंद, रोहित मौर्य, अंशिका बिंद, पूजा बिंद, गौरी बिंद, आरती मौर्य, शिमला बिंद, आंचल मौर्य, राम लली प्रजापति, सुनीता बिंद, अभिनव ब्रम्ह, लाल प्रकाश पाल, संतोष मौर्य, शिवकुमार, त्रिलोकी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!