26 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

शाहगंज में लगा मेला ,प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

शाहगंज में लगा मेला ,प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

शाहगंज / जौनपुर
jशाहगंज तहसील मुख्यालय के बगल राम लीला मैदान शाहगंज परिसर में 16 दिन चलने वाले हैंडीक्राप्ट मेला का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी कार्यक्रम समापन होने में केवल एक सप्ताह शेष है, खरीददारी करने वालो की प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है।
सरदार बल्लभ भाई पटेल ग्रामोउधोग सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मेले का मुख्य आकर्षण खादी वस्त्र, बनारसी साड़ी, सहारनपुर फर्नीचर, हाथरस की ज्वैलरी,पटियाला व फुलकारी फुलकारी जूती एंव हरिद्वार के घर गृहस्थी के समान ,कंठी माला , रही इसके अलावा उनी वस्त्र,ऊनी कम्बल, कालीन, शाल ,स्वेटर, जैकेट, ऊनी मौज, बच्चों के मनोरंजन हेतु जंपिंग झूला,मुंबई भेल पूरी ,लुधियाना कॉटन शर्त, खादी शर्ट ,ब्लेजर, जड़ी बटेर हर्बल औषधि विक्री दिखे,जिन्हें खरीदने में महिलाओं में उत्सुकता दिख रही है ,शान्ति ब्यवस्था हेतु पुलिस बल तैनात रही।
संस्था प्रमुख संजय पटेल ने बताया कि यह मेला 5 फरवरी तक सुबह 11 बजे से 8 बजे तक आम जनता के बीच सेवा हेतु चलता रहेगा।सरकार व खादी ग्रामोउधोग के निर्देश पर यह प्रदर्शनी आयोजित कर आम जनमानस सहित गरीब व मध्यम परिवार को लाभ पहुचा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!