29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

सगाई समारोह में पत्नी ने की हर्ष फायरिंग, पति को ही लग गई गोली*

*सगाई समारोह में पत्नी ने की हर्ष फायरिंग, पति को ही लग गई गोली*

सिपाही की पत्नी ने की  हर्ष फायरिंग पति को ही लग गई गोली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुशी का माहौल एक पल में गम में बदल गया। गुलावठी क्षेत्र के एक सगाई समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान एक सिपाही की पत्नी ने जब फायरिंग की तो गोली उसके पति को ही लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मामला गुलावठी के मोहल्ला रामनगर का है। यहां एक युवक की सगाई समारोह चल रहा था। इसमें युवक का चचेरा भाई भी आया था। चचेरा भाई यूपी पुलिस में तैनात है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। सिपाही ने भी हर्ष फायरिंग की। इसके बाद उसने अपनी बंदूक पत्नी को थमा दिया। लेकिन जब पत्नी ने फायरिंग की तो गोली उसके पति को ही लग गई। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सिपाही को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हापुड़ रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!