29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

भूमि विवाद में चलें लाठी डंडे चार घायल

भूमि विवाद में चलें लाठी डंडे चार घायल

शाहगंज / जौनपुर
कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुरिस गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के सुरिस गांव के हरिजन बस्ती में रविवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे में 45 वर्षीय चन्द्रेश पुत्र रजई 22 वर्षीय उजाला पुत्री चन्द्रेश 20 वर्षीय गीता पुत्री जयराम व 30 वर्षीय गायत्री पत्नी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!