29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

राजेश सिंह बने अखिल भारती विवि कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष*

*राजेश सिंह बने अखिल भारती विवि कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष*

*जौनपुर*
*आशुतोष श्रीवास्तव*
*बेनकाब 24×7*

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजेश कुमार सिंह को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया । पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को कोषाध्यक्ष बने राजेश कुमार सिंह का माल्यार्पण कर के स्वागत किया, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने अभिनंदन करते हुए कहा यह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए उपलब्धि है की अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजेश कुमार सिंह को बनाया गया । कर्मचारी महासंघ हमेशा से कर्मचारियों के हित में काम करता आया है और कर्मचारियों का शोषण होने पर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करता है। महामंत्री रमेश चंद यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का कर्मचारी संघ मजबूत हुआ है और किसी भी समस्या से लेकर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय से राजधानी लखनऊ तक लड़ाई लड़ सकेगा। संचालन रामजस मिश्रा ने किया। इस दौरान रामजी सिंह, डॉ प्रमोद सिंह कौशिक, शिव नारायण सिंह,केशव प्रसाद यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सुबेलाल ,राकेश तिवारी, विजय जायसवाल, विनय सिंह, सुरेंद्र सिंह, शारदानंद उपाध्याय, राधे मोहन , अनूप गुप्ता , प्रदीप गुप्ता, देवानंद पांडे , वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!