26 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

भाजपा जिला कार्यसमिति जौनपुर की बैठक हुई सम्पन्न

भाजपा जिला कार्यसमिति जौनपुर की बैठक हुई सम्पन्न

जौनपुर: भाजपा की जिला कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक का सुभारम्भ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गायन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम आठ साल पूरे हो गये हैं और ये आठ साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस उपलब्धि को पर्चा के माध्यम से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। मोदी के शासन काल ने देश के लोगों में एक विश्वास जगाया है कि मोदी हैं, तो मुमकिन है, देश झुकेगा नहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के लक्ष्य प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पिछली बैठक मे प्रस्तावित कार्यों की पुष्टि तथा साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों मे मेडिकल कालेजों के निर्माण, गरीब कल्याण, पांच लाख तक की आयुष्मान योजना, फ्री राशन, देश के किसानों को एक साथ किसान सम्मान का लाभ, जन कल्याण के प्रति सड़क , सुरक्षा, स्वास्थ्य कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश और प्रदेश मे आज मूल्य आधारित राजनीति के कारण मानवता तृप्त और राष्ट्र मजबूत हुआ है। पार्टी आगे बढ़े और सशक्त हो, इसके लिए पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण अंग हैं इसी से बूथ कमेटी सशक्त होगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और हरिश्चन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किये।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, राकेश वर्मा, सन्तोष सिंह, संदीप सरोज जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, राज पटेल, प्रमोद यादव, उमाशंकर सिंह, विजय लक्ष्मी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष सिवगोविंद साहू, गीता जायसवाल, ब्लाक प्रमुख गण सतेन्द्र सिह, बृजेश यादव , धीरू सिंह, उमेश तिवारी, सुनील यादव मम्मन, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, सतीश सिंह, अंजना श्रीवास्तव , धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह सिद्दार्थ राय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह ,नरेन्द्र उपाध्याय, अजय सरोज, मेराज हैदर, सुरेश धुरिया, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, संजीव गुप्ता, सुशांत चौबे, अवनीश यादव, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विकास ओझा, मनीष त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मण्डल प्रभारी गण मण्डल अध्यक्ष गण एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभाग के जिला संयोजक गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!