26 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

जनपद में अब शातिर अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस है एक्शन मोड पर

जनपद में अब शातिर अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस है एक्शन मोड पर

एक शातिर खूंखार हिस्ट्रीशीटर गौ-तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा

शातिर ने चलाई थी पुलिस पर गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची एसओजी प्रभारी की जॉन

थाना शाहगंज, खेतासराय व एसओजी की संयुक्त टीम की जवाबी फायरिंग

प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने आत्मरक्षा में मारी गोली, शातिर हुआ घायल, गिरफ्त में

बिना नम्बर की एक पिकप, गोवंश, देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस और मोबाइल बरामद

दर्जन से अधिक मुकदमों में शातिर है वांछित

आशुतोष श्रीवास्तव
शाहगंज/ जौनपुर
बेनकाब 24×7

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर अजय साहनी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथान व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज, थाना खेतासराय, व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त गोतस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

मुखबिर की सूचना पर बीती रात कोतवाली क्षेत्र के अरन्द गांव में नहर के पास पुलिस टीम की गो-तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें गो-तस्कर द्वारा चलायी गली गोली एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी की के बुलेट प्रुफ जैकेट में जा लगी। जिसपर आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी। एक गोली गो-तस्कर हारून उर्फ पप्पी पुत्र तौव्वाब उर्फ तुआब कंकाली निवासी ग्राम अढनपुर थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर को लगी। इस दौरान अन्य दो गो-तस्कर अन्धेरे का लाभ उठाकर भागनें में सफल रहे।

पुलिस ने घायल गो-तस्कर अभियुक्त हारून उपरोक्त के कब्जे से बिना नम्बर की एक पिकप, चार राशि गोवंश तथा एक देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, दो जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोबाइल बरामद किया । घायल गो-तस्कर हारून उपरोक्त को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है, साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0-33/2016 धारा-401 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
2.मु0अ0सं0-308/2017 धारा-379, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-360/2017 धारा-379, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-365/2017 धारा-457, 380, 511 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-693/2017 धारा-323, 364, 308, 376-डी, 377 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-674/2017 धारा-380, 452, 411 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
7मु0अ0सं0-702/2017 धारा-382, 411 भादवि थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-703/2017 धारा-147, 148, 149, 307, 41, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना सरपतहा जौनपुर।
9.मु0अ0सं0-704/2017 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर।
10.मु0अ0सं0-21/2018 धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
11.मु0अ0सं0-264/2022 धारा-307 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
12.मु0अ0सं0-265/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
13.मु0अ0सं0-266/2022 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.श्री सदानन्द राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.श्री आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी एसओजी जनपद जौनपुर।
3.श्री यदुवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 राजकुमार यादव, हे0का0 सलीम खान, का0 विकेश चौहान, का0 नितेश तिवारी, का0 अर्जुन यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.हे0का0 अमित कुमार राय, हे0का0 अखिलेश चौधरी, का0 भानुप्रताप सिंह, का0 सत्यप्रकाश राय, का0 अजय कुमार राय एसओजी टीम जनपद जौनपुर।
6.का0 राजकुमार यादव, का0 संदीप कुमार सिंह, हे0का0 महेन्द्र यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!