29 C
Lucknow
Monday, April 29, 2024

नदी में नहाने गए युवक की डुबने से मौत

नदी में नहाने गए युवक की डुबने से मौत

जौनपुर | बरसठी थाना क्षेत्र के खुआवा गांव स्तिथ बसुही नदी में शनिवार को दोस्तो के साथ नदी नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, वह गत कई दिनों से नदी में नहाने जा रहा था। मौत की मनहूस खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से घण्टो मशक्कत कर रस्से के सहारे पानी मे खोजबीन किया। उक्त गांव निवासी आयुष सिंह उर्फ छोटू (16) पुत्र ज्ञान प्रताप सिंह बसुही नदी के लालपुर घाट अपने दोस्तों के साथ अक्सर आता था। दोपहर करीब 2 बजे नहाते समय नदी की बह रही तेज प्रवाह के चपेट में आ गया। और देखते ही देखते गहरे पानी की चपेट में जाने की वजह से समा गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाते हुए लोगो से मदद की गुहार लगाई, मौके पर पहुचे लोगो ने घटना की सुचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मयफोर्स के साथ पहुच गए और गोताखोरों तथा दर्जनों ग्रामीणों की मदद से नदी के गहरे पानी मे रस्से के सहारे घण्टो खोजबीन के बाद बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे समुयदिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुचते ही माँ गुड़िया सिंह दहाड़े मारकर रोने लगी। अपने छोटे लाडले के हाथ से निकल जाने का करुण-क्रंदन सुन आस-पास के लोगो की भी आंखे नम हो गई। मृत बालक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनो को सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!