30 C
Lucknow
Monday, May 13, 2024

वन मैन आर्मी थे जय प्रकाश गुप्त: ललई

वन मैन आर्मी थे जय प्रकाश गुप्त: ललई

पूर्व चेयरमैन के असामयिक निधन पर हुई
शोकसभा

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त के असामयिक निधन पर शोकसभा हुई जहां अध्यक्षता पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने किया। तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्री ललई ने कहा कि जय प्रकाश गुप्त सच्चे अर्थों में जननेता थे। विशेषकर समाज के सबसे कमजोर लोगों के लिए सदैव साथ रहें। उन पर अन्याय इन्हें बर्दाश्त नहीं था। अपूरणीय हानि को पूरा करना सम्भव नहीं है। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अकेले ऐसे कमांडर थे जिनके पीछे समर्थकों का अपार समूह सदैव मौजूद रहा। सैकड़ों समर्थक जीवन पर्यन्त बगैर किसी स्वार्थ के साथ बने रहे। इन्हें वन मैन आर्मी कहा जाता था। वहीं वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह ने पूर्व अध्यक्ष को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद बचपन से मिलता रहा। चुनाव के बीच जब वह स्वयं मैदान में थे, मजबूती से चुनाव में लड़ने का गुर बताते रहे। वहीं एजाज अली ने कहा कि उनके रहते पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारियों में एक खौफ होता था। किसी भी परेशान व्यक्ति के साथ दमखम से जुटना इनकी आदत में शुमार था। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र प्रत्युष गुप्त, पूर्व ब्रिगेडियर प्रेमजीत सिंह, मकसूद हसन, रमेश जायसवाल, अशोक सेठ, धर्मेंद्र अग्रहरि, विवेक अस्थाना, देवेन्द्र साहू शेखर, जसीम खान, अर्पित जायसवाल, अब्दुल्लाह राईन, कृष्ण कान्त सोनी, श्रेयांस मोदनवाल, अमन सोनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!