*_सपा प्रत्याशी रचना ने किया जनसम्पर्क, मिल रहा है अपार समर्थन_*
_नगर पालिका परिषद शाहगंज से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह पत्नी इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बंटी ने पूरे दिन जनसंपर्क करके अपने पक्ष में वोट मांगा। रचना सिंह ने क्षेत्र में विकास कराने का दावा किया।_
_*सुबह महिलाओं की टोली लेकर रचना सिंह ने वार्ड नंबर 18 नोनहट्टा मोहल्ले के एक एक घर की महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद वह वार्ड नंबर 24 में देर शाम तक जनसंपर्क में जुटी रहीं। प्रत्याशी रचना सिंह ने कहा कि पांच सालों में नगर की हालत बद से बदतर हो गई है। हर मोहल्ले में नालियों की हालत खराब है, सड़कें जर्जर हैं। कहीं काम भी कराए गए हैं तो भारी भरकम कमीशन के लालच पर ज़्यादा ध्यान दिया गया। जिसके चलते पिछले 5 साल में जो कार्य किये भी गये हैं, वो अपना अस्तित्व खो चुके हैं।*_
_रचना सिंह ने कहा कि एक बार मौका मिला तो शहर की तर्ज पर नगर का विकास होगा। हम 24 घंटे हर नगरवासी के लिए उपलब्ध रहने का संकल्प लेते हैं। हमारा लक्ष्य है कि शाहगंज नगर पालिका परिषद की पहचान सूबे का आदर्श नगर पालिका के रूप में हो जहां का चहुंमुखी विकास धरातल पर दिखाई दे।_