33 C
Lucknow
Monday, May 13, 2024

पतंग उड़ाने के दौरान किशोर छत से गिरकर घायल

पतंग उड़ाने के दौरान किशोर छत से गिरकर घायल

हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज / जौनपुर
‌ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ठकठौलिया गांव में पतंग उड़ाने के दौरान एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी 11 वर्षीय प्रिंस पुत्र सतीश रविवार की सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान छत से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसके चलते प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!